रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

बता दें कि नीति आयोग की स्थापना 2015 में हुई थी। राज्यों के संबंध में नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना, विकास को बढ़ाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। इससे पहले देश में 1950 में योजना आयोग बनाया गया था, जो वर्ष 2014 तक लगातार काम करता रहा। उस समय इसका मुख्य काम पंचवर्षीय योजना तैयार कर विकास का एजेंडा तैयार करने का था।

See also  CG Politics: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में चरणदास महंत से भिड़े भूपेश बघेल..तीखी तकरार पूछा...मुख्यमंत्री के प्रति मुखर होकर क्यों नहीं बोलते नेता प्रतिपक्ष , बीजेपी को मिला मौका