रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर से प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को रक्षाबंधन का विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ भी किया।

इसके अतिरिक्त, 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण वितरण भी किया गया।

See also  LIVE : टीआरपी के साथ देखें BJP की विजय संकल्प रैली