रायपुर। एम्स रायपुर के डॉक्टर पुगाझेंथन थंगाराजू और आईआईटी भिलाई के इंजीनियर डॉ. जोस इमैनुअल को उनके इनोवेटिव टेकनेक सॉल्यूशन के लिए सम्मानित किया गया है। यह समाधान टेकनेक समस्या से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आजकल एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है।

यह समस्या लंबे समय तक अनुचित मुद्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग से उत्पन्न होती है, जिससे मांसपेशियों में असुविधा होती है।

इन दोनों विशेषज्ञों के पास इस सॉल्यूशन के लिए डिज़ाइन पेटेंट और कॉपीराइट हैं। उनके प्रयासों को पहचानते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

See also  सुपेबेड़ा में 133वीं मौत के बाद जागा प्रशासन: AIIMS के विशेषज्ञों ने लगाया शिविर, ग्रामीणों में दिखा खौफ; मार्च से मिलेगी टेली-मेडिसिन सुविधा