जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दो अलग-अलग गांवों में हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है।

पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है, जहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गए। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना एकम्बा गांव के पास के छिछली गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना ने दोनों गांवों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

See also  ब्रेकिंग : राजनांदगांव से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज