टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के वसुंधरा नगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। रेलवे ट्रैक पर मोबाइल में व्यस्त दो लोग, सतीश मनहर और सुनील दीवाकर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर कट गए।

दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वसुंधरा नगर के रहने वाले सतीश और सुनील कुछ अन्य लोग के साथ घटना के वक्त रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन आई। मोबाइल में ध्यान रहने के कारण उन्हें ट्रेन का आभास नहीं हुआ। जब तक वे संभल पाते ट्रेन उनके पैरों पर से गुजर गई।

See also  छत्तीसगढ़: 7 डॉक्टरों का तबादला, बदले गए कई जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल अफसर