रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पार्टिय विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व हर वर्ग को साथ लाने का लक्ष्य रखी है। 1 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री , 2 को मुख्यमंत्री सदस्यता ग्रहण करेंगे। 3 सितंबर से जिलों में अभियान शुरू होगा। हमारा उद्देश्य राष्ट्र, समाज निर्माण में भागदारी निभाना है।

इस अभियान को लेकर ओपी चौधरी का ब्यान सामने आया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन तीन सौ पैंसठ चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है और जो सदस्यता का कम है वो पार्टी का एक प्राइमरी कम है, प्राथमिक कम है। जो पार्टी के लिए न्यू का कम करती है और वह काम एक तारीख को आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रथम सदस्यता के साथ फिर से प्रारंभ होगा और दो तारीख को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की सदस्यता होगी। तीन तारीख से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा और हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग, जो पार्टी में हम कहते हैं सर्वर्श सर्व समावेशी हर पर, हर ओला, हर मोहल्ला के लोगों को हमारी पार्टी से, हमारी विचारधारा से जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता घर से निकलेंगे, सड़कों पर उतरेंगे और लोगों के साथ मिलकर के लोगों को कन्वीस करके हमारी आईडियोलॉजी विचारधारा को समझते हुए की भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं सत्ता को एक साधन मात्र मानकर के राष्ट्र निर्माण, समाजमान निर्माण के लिए कम करने वाली पार्टी है यह बात समझते हुए अधिकािक लोगों को हम सता ग्रहण करेंगे।

See also  लोकार्पण के बाद शिलापट्ट नहीं लगा तो नपेंगे अफसर, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा प्लान

बता दें सितंबर की शुरुआत में PM मोदी खुद भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता वॉर रूम की शुरुआत की गई है, जिसके लिए जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी।

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद, पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोड़ना है।

See also  सर्वसमाज का छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर में दिखा असर, स्कूल, दुकानें और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद