अंबिकापुर। मां कुदरगढ़ी एल्यूमिनियम प्लांट में हुए हादसे के मामले में ठेकेदार, जनरल मैनेजर सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस हादसे में बंकर गिरने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे की प्राथमिक वजह बंकर में क्षमता से अधिक लोडिंग बताई जा रही है।

इस मामले में ठेकेदार विपिन मिश्रा, जीएम राजकुमार सिंह, सुपरवाइजर रंजित चौधरी, प्रोटेक्शन मैनेजर तेज मालानी, ब्रायलर इंचार्ज बीके मिश्रा, और राकेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जांच टीम की सिफारिश के बाद की गई है।

हादसे में 4 मजदूरों की हुई थी मौत

8 सितंबर, रविवार को अंबिकापुर के ग्राम शिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी एल्युमिना बॉक्साइट फैक्ट्री में 3 टन क्षमता वाला कोयले का बंकर अचानक गिर गया। इस हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई अन्य मजदूर बंकर के मलबे में दब गए थे। लगभग पांच घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अन्य मजदूरों को बचाया जा सका।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी खौफनाक रफ्तार, आज आए 4120 नए मामले, 4 की हुई मौत

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

जांच में सामने आया कि बंकर में भूसे की जगह अधिक मात्रा में कोयला भरा गया था, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद जांच टीम गठित की गई, जिसकी सिफारिश पर अब 6 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।