रायपुर। मुंगेली के एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल को हटाने का आदेश जारी किया गया है। भोजराम पटेल यहां के नये पुलिस अधीक्षक होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक दिन पहले ही एसपी कांफ्रेंस लिया था। इसके अगले ही दिन राज्य सरकार ने गिरिजा शंकर जायसवाल को हटाया है। गिरिजाशंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर भोजराम पटेल को बीजापुर बटालियन से मुंगेली के नए एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को एस.डी.जी. के क्रियान्वयन के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘ पुरस्कार