रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अगस्त 2024 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। 12वीं में कुल 5926 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि परीक्षाफल 45.48 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 27.65 प्रतिशत रहा। छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

12वीं में कुल 15687 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 14673 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. 1642 छात्र RTD योजना अंतर्गत शामिल हुए। 2 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। 13029 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें कुल 5926 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 45.48 प्रतिशत रहा।

10वीं की परीक्षा में कुल 17039 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 15603 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 10वीं में कुल 4315 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल प्रतिशत 27.65 रहा।

See also  ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ के बाद छत्तीसगढ़ में अब मशहूर फिल्मकार सुधीर मिश्रा की ‘जहांनाबाद’ की भी शूटिंग