कुशीनगर । Fake Currency: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नकली नोट का बड़ा करोबार पकड़ाया। पुलिस ने मामले में सपा नेता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग जाली नोटों की तस्करी यूपी-बिहार से लेकर नेपाल तक करते थे। गैंग का सरगना रफी खान उर्फ बबलू सामाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव है। सीमावर्ती इलाकों में उसका बड़ा नेटवर्क है।

Fake Currency: पुलिस ने जिन 10 आरोपियों को पकड़ा है, उनमें औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, शेख जमालुद्दीन, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, रेहान खान उर्फ सद्दाम, हाशिम खान और सिराज हशमती शामिल हैं। नौशाद खान समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष है।

Fake Currency: पुलिस ने घटना स्थल से नकली नोटों छापने वाले स्कैनर-प्रिंटर समेत करीब 5.62 लाख की करेंसी बरामद की है। इनमें 1.10 लाख के असली नोट और 3000 नेपाली मुद्रा भी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों से 10 देसी तमंचा, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम और 26 भारतीय सिम बरामद किया है। सभी सिम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदे गए हैं।

See also  प्याज की कीमतों से निकल रहे आंसू को रोकने आम आदमी की सरकार बेचेगी सस्ती प्याज

Fake Currency: बिहार में रहने वाले 4 आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार के सिवान निवासी जितेंद्र यादव, गोपालगंज निवासी मनीष कुमार और कमरुद्दीन समेत 4 आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।