रायपुर। उद्योग संचालनालय में बड़ी संख्या में अफसरों को पदोन्‍नति मिली है। विभाग में लगभग दो दर्जन से अधिक अफसरों को इसका लाभ मिला है। इस आदेश में उप संचालक व महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 3 अफसरों को संयुक्‍त संचालक और मुख्‍य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्‍नत किया गया है। सहायक संचालक और प्रबंधक के पद पर कार्यरत 20 अधिकारियों को उप संचालक व महाप्रबंधक के पद पर पदोन्‍नति दी गई है। इसी तरह 3 सहायक महाप्रबंधकों को संचालक व प्रबंधक के पद पर पदोन्‍नत किया गया है।

See also  "छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव परिणाम": जारी मतगणना के बीच रुझानों में "जय व्यापार पैनल" का दबदबा, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी "अमर पारवानी" की जीत लगभग तय