बीजापुर/जगदलपुर। Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले नक्सलियों की तलाश में निकले सुरक्षा बल के पांच जवान ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है।

Bijapur Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  बस्तर में लाल आतंक का The End: 25 लाख का इनामी पापा राव डालने जा रहा हथियार; एके-47 छोड़ मुख्यधारा में लौटेगा खूंखार नक्सली