रायपुर। भारत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का इंतज़ार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में भाग लेने वाली टीमों और उनके कप्तानों की घोषणा कर दी गई है। इस लीग में भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल होंगी।

टीमों के कप्तान

  1. भारत: सचिन तेंदुलकर
  2. वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा
  3. श्रीलंका: कुमार संगकारा
  4. ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉटसन
  5. इंग्लैंड: इयोन मोर्गन
  6. दक्षिण अफ्रीका: जैक्स कैलिस

बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का यह पहला संस्करण है, जिसमे सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 18 मैचों का आयोजन किया जाएगा। 17 नंवबर 2024 को भारत और श्रीलंका के मैच से लीग की शुरुआत होगी। लीग का फाइनल 8 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा।

मुंबई से होगी शुरुआत रायपुर में होगा फाइनल

  • पहले चार मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे।
  • इसके बाद, 21 नवंबर से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (बीआरएसएबीवी) इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच शुरू होंगे।
  • लखनऊ में कुल छह मैच खेले जाएंगे, जिसमें भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  • इसके बाद, लीग का आयोजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां 28 नवंबर को भारत इंग्लैंड से भिड़ेगा।
  • रायपुर में कुल आठ मैच होंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है।
See also  Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश समेत बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

देखें शेड्यूल