रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच गैंगस्टर अमन साव भी चुनावी रणभूमि में कूदने की तैयारी में है। मिली जानकरी के अनुसार रायपुर जेल में बंद अमन साव बरखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। उसकी तरफ से झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर कराए हैं। इसके साथ ही, झारखंड हाईकोर्ट से साव को चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। इस बात की पुष्टि उसके बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की है।

बता दें कि अमन साव झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है और वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

साथ ही आपको बता दें कि गैंगस्टर अमन साव (साहू) को आज रायपुर के गंज थाने की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच JMFC कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद न्यायाधीश ने अमन को 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया। बताया गया है कि पुलिस ने अमन की और रिमांड नहीं मांगी।

See also  झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से डा.रमन सिंह गायब, छत्तीसगढ़ से केवल रामविचार शामिल