रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को निलंबित कर दिया गया है। मंडल के सचिव द्वारा जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों को निलंबन की वजह बताया गया है, मगर जो खबर आ रही है उसके मुताबिक विभाग की ओर से दिवाली को लेकर मंत्री ओपी चौधरी के नाम से एक होर्डिंग लगाया गया था, वही निलंबन की वजह बनी।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के आवास पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बिना अनुमति होर्डिंग लगाने के मामले में यह एक्शन लिया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। मंडल ने रायपुर शहर में दिवाली के पटाखों के संबंध में मंत्री की अनुमति लिए बिना
होर्डिंग्स लगवा दिया था। होर्डिंग्स में मंत्री ओपी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी फोटो थी। सरकार ने सक्षम अनुमति के बिना होर्डिंग्स लगाने को सरकारी मुलाजिम का मनमानापूर्ण व्यवहार करार देते हुए सावंत के खिलाफ एक्शन लिया है।

See also  राजधानी के काशी अपार्टमेंट में अकेली महिला को क्लोरोफॉर्म सुंघाकर थी डकैती की योजना... सतर्कता के चलते पकड़े गए आरोपी