रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग के विकास के लिए 10 सदस्यीय फिल्म एंड टेलीविजन बोर्ड का गठन किया है। इसमें प्रमुख निर्देशकों में राजेश अवस्थी और सतीश जैन शामिल हैं। बोर्ड का उद्देश्य राज्य में फिल्म निर्माण के लिए आवश्यक सुविधाओं पर सुझाव देना और सरकार को रिपोर्ट सौंपना है।

संस्कृति विभाग की अपर सचिव रूचि शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। फिल्म नीति 2021 के तहत गठित इस बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश में फीचर फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल्स और डॉक्यूमेंट्री निर्माण को बढ़ावा देना है, साथ ही निजी निवेश आकर्षित करना भी है।

See also  CG News: केन्द्रीय विमानन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माना को इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा