रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आईं। इस मामले में टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर राजा को पकड़ा।

Raipur City Crime: जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। राजा को हाल ही में जेल से पैरोल पर छुट्टी मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया और शहर में अपनी दहशत फैला रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी।

Raipur City Crime: गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से झड़प

राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए।

See also  Raipur City Crime: सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड क्लर्क को किया Digital arrest, वसूले 14 लाख रुपए

हालांकि पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।