रायपुर । Raipur City News: भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का रविवार को 89 वर्ष की उम्र में रायपुर में निधन हो गया। सोमवार प्रातः 11:30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Raipur City News: विंग कमांडर ओझा भारतीय वायु सेना में सन 1956 में कमीशन हुए थे। विंग कमांडर ओझा 1962 ,1965 ,1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष हथियार डाले थे, उस अवसर पर विंग कमांडर एमबी ओझा उपस्थित थे तथा वे उस समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे।

See also  Raipur City News: छत्‍तीसगढ़ के शिवालयों में सुबह से उमड़ी भक्‍तों की भीड़, हटकेशवर नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार