रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में आज 14 नवंबर से चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी शुरू होगी। सीएम विष्णुदेव साय आज दोपहर बाद 2 बजे बालोद पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। साथ ही बालोद में जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन में शामिल होंगे।

CG News: बता दें कि राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी। 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे।

CG News: राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कृषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है।

See also  Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए