रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही (GPM) जिले में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें कोयले से लदी मालगाड़ी के 23 डिब्बे भंनवारटोंक रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। इस हादसे ने बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने और पटरी से उतरने के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

यात्रियों की असुविधा :

रेलवे ने हादसे के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर “May I Help You” बूथ स्थापित किए गए हैं।

रद्द की गई ट्रेनें :

  • चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18258) – 26 नवंबर
  • बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257) – 26 नवंबर
  • अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18242) – 26 नवंबर
  • दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241) – 26 नवंबर
See also  CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर मैथ्‍स का, यहां देखें टाइमटेबल

गंतव्य से पहले रद्द:

  • शहडोल-बिलासपुर मेमू (08739): पेंड्रारोड स्टेशन पर समाप्त
  • कटनी-बिलासपुर मेमू (08748): शहडोल स्टेशन पर समाप्त

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:

  • पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर
  • दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549): वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर
  • भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (12854): वाया जबलपुर-गोंदिया
  • दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस (12853): वाया गोंदिया-जबलपुर
  • छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159): वाया जबलपुर-गोंदिया
  • दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160): वाया गोंदिया-जबलपुर
  • विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807): वाया गोंदिया-जबलपुर-कटनी

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन:

रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

बिलासपुर हेल्पलाइन: 9752441105, 1072