नई दिल्ली। Shashi Ruia dies: भारतीय उद्योगपति और एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रुइया का 25 नवंबर को देर रात मुंबई में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले अमेरिका से इलाज करा लौटे थे।

Shashi Ruia dies: उद्योगपति शशि ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में 1965 में अपने व्यावसायिक दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई बंदरगाह पर एक ‘आउटर ब्रेकवाटर’ (लहरों, तूफान आदि से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्र में निर्मित स्थायी संरचना) का निर्माण कर एस्सार की नींव रखी। इसके बाद समूह ने इस्पात, तेल शोधन, अन्वेषण तथा उत्पादन, दूरसंचार, बिजली और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया। शशि रुइया के परिवार में उनकी पत्नी मंजू और दो बेटे प्रशांत तथा अंशुमान हैं।

Shashi Ruia dies: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह उद्योग जगत के महान शख्स थे। दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के कारोबारी परिदृश्य को बदल दिया। उनका निधन काफी दुखद है।

See also  Navratri Special : नवरात्र में किस दिशा तुलसी का पौधा लगाना होगा सही ? धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी…

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, उन्होंने नवाचार व विकास के लिए उच्च मानक स्थापित किए। उनके पास हमेशा कई विचार होते थे.. हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।