BJP

नेशनल डेस्क। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां संगठन चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए की गई हैं।

इन पर्यवेक्षकों का प्रमुख कार्य संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की निगरानी करना होगा, जिससे पार्टी की आंतरिक संरचना मजबूत और पारदर्शी बनी रहे। ये चुनाव बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में अहम कदम हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

See also  छग में ट्रेनें रद्द होने के विरोध में सांसदों के निवास के सामने NSUI के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध