नई दिल्ली। Attack on ED: दिल्ली में बिजवासन इलाके में ED के अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ है। ED की टीम यहां पर साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची थी। हमले में ED के एक अधिकारी घायल हो गए हैं।

Attack on ED: जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ED की टीम PPPYL Cyber App Fraud case की जांच करने दिल्ली के बिजवासन इलाके में पहुंची थी। यहां ED की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, हमले के दौरान एक आरोपी फरार हो गया।

Attack on ED: इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने फरार फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर FIR दर्ज का दी गई है।

See also  हाई अलर्ट पर दिल्ली: तहरीक-ए-तालिबान ने ई-मेल भेजकर ब्लास्ट की दी धमकी