मेष राशि : मेष राशि वालों को आज परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई जानकारी मिल सकती है। अगर किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। नौकरी करने वालों के सुझावों का ऑफिस में स्वागत होगा और अधिकारी भी आपका सहयोग करेंगे। अगर आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन शाम तक सुधार हो जाएगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले शुक्रवार के दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम है तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बना सकते हैं, जिससे सभी घरवाले खुश नजर आएंगे। किसी दोस्त और रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन मदद करते समय आपको अपनी बचत का भी ध्यान रखना होगा। ससुराल पक्ष में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के परिवार में दिवाली की वजह से उत्साह का माहौल बना रहेगा। अगर आपकी पैसों से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। अगर कोई व्यापार साझेदारी में किया गया है तो वह आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखी जा रही है, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। सायंकाल के समय परिवार के साथ दिवाली पूजन शामिल होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतें, अगर पहले से कोई इलाज चल रहा है तो दवाइयों को समय पर लेते रहें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन पेचीदा रह सकता है। भाइयों के बीच संबंधों में कुछ मनमुटाव चल रहा था तो उसमें सुधार होगा। व्यापार की आज कोई डील फाइनल कर लेते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। परिवार में दिवाली के पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा और सभी में उत्साह बना रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ लक्ष्मी पूजन में शामिल होंगे।

See also  आईएएस अफसर ने दिखाई राह, महिलाओं ने मास्क बनाकर कमाए 26 लाख रुपए

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी दूर हो जाएगी। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। व्यापार व दुकानदारों की आज अच्छी बिक्री होगी और दिवाली की वजह से पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम के समय घर के छोटे सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। भविष्य की योजनाओं पर अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी मदद करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आज कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी भी सराहना करेंगे। भूमि व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज माता लक्ष्मी की कृपा से पूरी हो जाएगी। सायंकाल के समय किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों की आज कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे आपको अधिक धन लाभ होगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। दिवाली की वजह से घर में उत्साह का माहौल रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और दैनिक व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी जमीन, फ्लैट आदि जगहों पर निवेश भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

See also  Shah Hits Back At Modi's Opponents - शाह का तंज CG. विधानसभा का भूमि पूजन सोनिया-राहुल ने किया था

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा की पूरी तैयारी में जुटना होगा, तभी सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक बिजनस करने वाले लोगों को पिता के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के लोग मंजूरी दे सकते हैं। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा था तो आज उसमें सुधार होगा। शाम का समय मनोरंजन गतिविधियों में बीतेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको सुबह से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे निराशा समाप्त हो जाएगी और आप अधिक मन लगाकर काम करेंगे। नौकरी करने वाले आज अपने कामकाज पर ध्यान दें अन्यथा अधिकारियों से बहस हो सकती है। आज आपको किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसके लिए थोड़ी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और दिवाली की वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन लेकर आएगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको अपने दिल और दिमाग दोनों की बात सुननी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपके दुश्मन इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दिवाली की वजह से घरेलू कार्यों पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। दिवाली पर जीवनसाथी और बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप किसी चीज में निवेश करने का मूड बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

See also  Royal Enfield lovers के लिए बड़ी खुशखबरी, लॉन्च हुआ Royal Enfield Hunter 350, जाने खासियत

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। आज आपको किसी प्रिय व्यक्ति से कोई गुप्त जानकारी मिलेगी, जिसका भविष्य में भी आपको फायदा मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे अपनी बात मनवाने के लिए अनुचित व्यवहार करेगा, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। भाई-बहनों के साथ घरेलू कार्यों को पूरा कर पाएंगे। शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

मीन राशि : मीन राशि वालों का आज दिवाली के मौके पर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर कुछ धन खर्च हो सकता है, जिसमें आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से ही जरूरी काम आपके सामने आ सकते हैं लेकिन आप धीरे-धीरे शाम तक अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। लव लाइफ वालों में आज लव पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, जल्दबाजी में किसी भी नतीजे पर पहुंचने पर बचें। दिवाली की वजह से बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।