रायपुर। BJP organisation election: छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन के चुनाव चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि, रायपुर में अब बीजेपी के 16 की जगह 20 मंडल होंगे। 4 नए मंडलों का BJP संगठन पर्व के दौरान विस्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के संगठन चुनाव के लिए हुई कार्यशाला के दौरान 4 नए मंडलों की घोषणा की गई है।

BJP organisation election: नए मंडलों में भी होंगे संगठन चुनाव

बीजेपी के शहर अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि नए चार मंडलों में मां बंजारी मंडल, मोवा मंडल, टाटीबंध मंडल और भाठागांव मंडल शामिल होंगे। नए मंडलों में भी संगठन पर्व के दौरान नियुक्तियां होंगी। प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख के मुताबिक तीन दिसंबर की स्थिति में 20 हजार दो सौ बूथों में बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है।

See also  CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 102 नए कोरोना के मरीज