दमिश्क। Syria Rebellion: सीरिया में हालात दिनोंदिन गंभीर होते जा रहे हैं। विद्रोहियों ने अब तक तीन प्रमुख शहरों—अलेप्पो, होम्स और दारा—पर कब्जा कर लिया है। विद्रोही अब दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच खबरें आई हैं कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार के साथ देश छोड़कर रूस भाग गए हैं।

हालांकि, सेना के अफसरों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है कि असद एक विशेष विमान से देश छोड़कर भागे हैं। सेना ने ऐलान कर दिया है कि अब सीरिया राष्ट्रीय बशर अल-असद से आजाद हो गया है। रविवार की सुबह विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है। सीरिया की डिफेंस मिनस्ट्री और रेडियाे टीवी ब्रॉडकास्टिंग सेंटर पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है।

राजधानी दमिश्क में सीरिया असद से आजाद हुआ के नारे लगाए जा रहे हैं। सीरिया की सेना राजधानी छोड़कर भाग गई है। सीरिया के पीएम ने विद्रोहियों को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, दूसरी ओर दमिश्क में जश्न का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर विद्रोहियों का स्वागत कर रहे हैं।

See also  Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहलगाम से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

Syria Rebellion: 24 साल से सीरिया की सत्ता पर काबिज थे असद

बता दें कि राष्ट्रपति बशर अल-असद बीते 24 साल से सीरिया की सत्ता पर काबिज थे। बशर अल-असद के खिलाफ 2011 में विरोध शुरू हुआ। यह नागरिक युद्ध में बदल गया। मौजूदा समय में इस विद्रोह में कई गुट शामिल हैं। सबसे मजबूत विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) है। यह सीरिया में अल कायदा से जुड़ा हुआ है, जिसे अमेरिका और अन्य लोग आतंकवादी संगठन मानते हैं।