नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का चमचमाता एरी सिल्क कोट और गले में लाल मफलर पहने ग्वालियर के महाराजा का जलवा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौका था अष्टलक्ष्मी महोत्सव का। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस महोत्सव में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रैंप वॉक करते नजर आए। जैसे ही सिंधिया का रैंप वॉक करता वीडियो वायरल हुआ तो उनके फैंस खुश हो गए।

सिंधिया के साथ मंत्री मजूमदार ने भी दिखाया टैलेंट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी नई दिल्ली में अपना खास टैलेंट दिखाया। उनके इस टैलेंट को देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, दोनों राजनीति के मैदान से अलग फैशन के रैंप पर चलते दिखे। दोनों ने अष्टलक्ष्मी महोत्सव फैशन शो में रैंप पर वॉक करके हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया। दोनों मंत्रियों ने पारंपरिक पूर्वोत्तर शैली की जैकेट पहनकर क्षेत्र के जीवंत फैशन को बढ़ावा देने के लिए रैंप पर वॉक किया.

See also  Bhanupratappur by-election - कांग्रेस की जीत कौन रखेगा बरक़रार, सावित्री या बीरेश..?

सिंधिया ने X पर शेयर की खुशी

पूर्वोत्तर संस्कृति का जश्न मनाते हुए फैशन शो में रैंप पर चले ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी शेयर किया। उन्होने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वास्तव में यह संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव है!

पूर्वोत्तर भारत की जीवंत शैलियों को प्रदर्शित करने वाले फैशन शो में एक अद्भुत समय बिताया! प्रत्येक राज्य को प्रतिभाशाली कलाकारों और मॉडलों द्वारा खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। अपने सहयोगी सुकांत मजूमदार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

क्या है अष्टलक्ष्मी महोत्सव

बता दें कि अष्टलक्ष्मी महोत्सव एक तीन-दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव है, जो पहली बार 6 से 8 दिसंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में मनाया जा रहा है। यह पूर्वोत्तर भारत के उस विशाल सांस्कृतिक भंडार पर प्रकाश डालता है, जो पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की एक श्रृंखला को एक साथ लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

See also  घड़ी चौक पर धरना दे रहे नि:शक्तों काे पुलिस ने आधी रात को उठाया, अभनपुर के अस्थायी धरनास्थल पर भेजा