चेन्नई/त्रिची। hospital Fire: तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक प्राइवेट ऑर्थोपेडिक अस्पताल में देर रात आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी मृतक अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश हालत में मिले। घटना के वक्त अस्पताल में 30 से ज्यादा मरीज मौजूद थे, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

hospital Fire: पुलिस के अनुसार, त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी अस्पताल में देर रात रिसेप्शन एरिया में आग लगी। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मरीजों को 10 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

hospital Fire: आग लगने के दौरान लिफ्ट में फंसे 6 लोग बेहोश पाए गए। सभी को तुरंत डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक बाकी घायल मरीजों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

See also  GST Council Meeting : खाद्य सामग्री और मेडिकल उपकरण होंगे सस्ते?…क्या मिलेगी लोगों का राहत

hospital Fire: 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और राजस्व विभाग ने मिलकर 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। डिंडीगुल के डीएम एमएन पूंगोडी ने कहा कि तत्काल एक्शन से बड़ी संख्या में जानें बचाई जा सकीं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

hospital Fire: पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। डीएम ने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और अगर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।