राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती कांड में फंसे आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर का शव लालबाग क्षेत्र के ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक ने अपने हाथ में लिखा था कि पुलिस भर्ती में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी संलिप्त हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

ASP पटेल के नेतृत्व में बनाई टीम

आरक्षक की मृत्यु मामले में लालबाग पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मगर इसकी गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, दीपक झा ने देवचरण पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नेतृत्व में अखिलेश कौशिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, निरीक्षक अश्विनी राठौर थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी, सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे सायबर सेल जिला राजनांदगांव कुल चार अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित की है। आईजी ने टीम को मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य संग्रह कर विधिवत कार्यवाही करते हुए 10 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

See also  NIA Raid : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान आईईडी विस्फोट मामले में एनआईए की छापेमारी,संदिग्धों की हुई पहचान