नई दिल्ली। Scuffle in Parliament premises: संसद परिसर में कथित तौर पर हुई हाथापाई की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आगामी सोमवार यानी 23 दिसंबर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती दो सांसदों के बयान कर सकती है। बता दें कि, बीते गुरुवार को संसद परिसर में विपक्ष और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की के बाद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Scuffle in Parliament premises: पुलिस सूत्र ने बताया कि, बीते शुक्रवार को अपराध शाखा को यह मामला मिला और DCP के नेतृत्व में एक समर्पित टीम को मामले का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई, ताकि प्रकरण की जांच शुरू की जा सके। अपराध शाखा की टीम कल यानी रविवार 22 दिसंबर को दोनों सांसदों की चिकित्सा स्थिति की अद्यतन जानकारी का इंतजार करेगी और फिर सोमवार को उनके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल जा सकती है।

See also  Mann Ki Baat: PM मोदी के 'मन की बात' का 100 एपिसोड पूरा, बोले- मेरे लिए यह आध्यात्मिक यात्रा

Scuffle in Parliament premises: अस्पताल सूत्रों ने बताया कि दोनों सांसदों को बीते शनिवार को ICU से वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए संसद सचिवालय से भी संपर्क करेगी। सूत्र ने बताया कि अपराध शाखा कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की भी जांच कर रही है, जिसमें BJP सांसदों पर उसी दिन संसद में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।