लखनऊ। UP Crime: लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक लूट में शामिल आरोपियों का सोमवार को एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश बीते दिन हुए बैंक लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।

UP Crime: बता दें कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाइवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है। बदमाशों ने बैंक के लॉकर रूम को गैस कटर से काटा और फिर 90 लॉकरों में से करीब 42 लॉकर काट दिए. इस दौरान चोर लॉकर्स में रखे गए करोड़ों के जेवरात लेकर फरार हो गए।

UP Crime: लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ये एनकाउंटर चिनहट इलाके में जलसेतु के पास हुआ है। इस एनकाउंटर में अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश राजधानी में ओवर सीज बैंक लॉकर लूट की वारदात में शामिल थे। घायल बदमाश अरविंद बिहार का निवासी है।

See also  महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के योगदान का किया स्मरण

UP Crime: डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को जब रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है।