पुणे। Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना वाघोली इलाके में हुई जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे।

Accident: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे और एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे।

Accident: पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

See also  Accident: बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से लदी पिकअप पलटी, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर, जिला असपताल में भर्ती