सुकमा। CG Naxal News:छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम में देर रात नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। दो जवान घायल हुए हैं, जिनका हालत खतरे से बाहर है। रायगुडेम किसी समय नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था और यहां नक्सलियों की बटालियन रहा करती थी, लेकिन हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार एक्शन से नक्सलियों के बौखला गए हैं।

CG Naxal News: बता दें कि सुरक्षाबलों ने रायगुडेम में कैंप खोलने के बाद अब गोमगुड़ा नदी के उस पार भी कैंप खोल दिया है। इससे परेशान होकर नक्सलियों ने देर रात को कैंप पर हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, चिंतलनार थानाक्षेत्र स्थित गोमगुड़ा में नया कैंप स्थापित किया गया है। जहां बीती रात नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे, जिसके फटने से कोबरा 206 के दो जवान को मामूली चोट लगी।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार ये हमला तब हुआ दो जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन में लगे थे। उधर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए। दोनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया, और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

See also  CG Naxal News: नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत