हैदराबाद। Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें इस भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी।

Allu Arjun: इसके बाद नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत शक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि, सुपरस्टार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पास की अदालत के सामने पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन फिर उनकी जमानत की तारीख टल गई है। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई थी।

Allu Arjun: क्या है मामला

पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ जैसी स्थिति में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था।

See also  अपने जन्मदिन से पहले अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, जारी हुआ पुष्पा 2 का टीजर

Allu Arjun: घटना के बाद मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।