रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को काम में गड़बड़ी करना बहुत ही भारी पड़ गया। शासन ने सीएमओ अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। बता दें कि भूपेन्द्र वार्डेकर पर कोंडागांव में नगर पालिका अधिकारी रहते हुए अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन और फर्नीचर क्रय में अनियमितता के आरोप लगे थे।

जांच सही पाए जाने के बाद सिविल सेवा भर्ती अधिनियम 2017 के नियम 33 के तहत वर्तमान दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है। अब उन्हें संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय जगदलपुर में अटैच किया गया है। अब उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता होगी।

दरअसल सीएमओ भूपेंद्र वार्डेकर दल्ली राजहरा से पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ थे। कोंडागांव की नगर पालिका के सीएमओ रहते हुए यहां के अध्यक्ष कक्ष काम का रिनोवेशन करवाया था। इसके अलावा फर्नीचर के सामनों की भी खरीदी की थी। इन दोनों कामों में सीएमओ ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए भारी गड़बड़ी की थी। मामला उजागर हुआ तो विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

See also  विधानसभा में बोले सीएम साय शिक्षकों की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत के मुकाबले छत्तीसगढ़ में बेहतर