नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं।इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस बार दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 83 लाख से अधिक है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख से अधिक है।

चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी मतदाताओं को उनके नाम की सही जानकारी मिल सके और वे आसानी से मतदान कर सकें।

ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल जल्द ही बज सकता है। वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा भी छह जनवरी को मतदाता सूची जारी करने के साथ ही चुनाव आयोग ने कर दी थी।

See also  Delhi Elections : बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं, बुजुर्गों और झुग्गीवासियों के लिए किए कई बड़े वादे