रायपुर। राज्य में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए सलाहकार समिति का गठन किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें समिति के अध्यक्ष समेत कुल 9 सदस्य शामिल हैं।

समिति के अध्यक्ष के रूप में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर की प्रोफ़ेसर सर्जरी और अधीक्षक डॉ. शिप्रा शर्मा को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

इस समिति में अपर संचालक, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सदस्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति अगले दो साल तक कार्य करेगी।

See also  CG Crime: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद, DRI करेगी जांच