बिलासपुर। राजधानी रायपुर में होने जा रहे ऑटो एक्सपो को लेकर हाईकोर्ट में परिवहन विभाग ने कैविएट दायर की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पक्ष द्वारा एक्सपो के खिलाफ याचिका दायर किए जाने पर न्यायालय परिवहन विभाग को सुने बिना आदेश पारित न करे।

रायपुर में आयोजित होने वाला ऑटो एक्सपो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के वाहनों की प्रदर्शनी के साथ-साथ नई तकनीकों और यातायात सुधार से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा जोरशोर से तैयारी की जा रही है।

आयोजन में कोई बाधा न आये इसलिए लगाया कैविएट

परिवहन विभाग ने हाईकोर्ट में कैविएट इस आशंका के तहत दायर की है कि आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की कानूनी चुनौती न आए, जिससे कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हो। कैविएट दायर होने से यह सुनिश्चित होगा कि विभाग को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

See also  जरूरी खबर: अगले महीने से रद्द हो सकता है आपका पैन कार्ड, आज ही करें ये काम

यह एक्सपो राज्य के लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि व्यापारिक और तकनीकी विकास का केंद्र भी होगा। आयोजन समिति ने उद्योगपतियों, वाहन निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को इसमें आमंत्रित किया है। इससे राज्य के आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति को बल मिलेगा।