रायपुर। छत्तीसगढ़ की विभूति बनवासी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायपुर की रहने वाली विभूति ने दुबई में आयोजित देशराग महोत्सव में कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। विभूति केंद्रीय विद्यालय (पीएम श्री) में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

देशराग महोत्सव में छाई विभूति

दुबई में आयोजित देशराग महोत्सव का आयोजन नृत्यधाम कला समिति, हिंदुस्तान कला संगीत आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी और इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस भव्य आयोजन में विभूति ने अपनी अद्भुत कत्थक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी परफॉर्मेंस ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके चलते उन्हें प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ कला सृजन सम्मान

विभूति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ कला सृजन सम्मान से भी नवाजा गया। इस उपलब्धि के लिए विभूति ने पिछले 8 वर्षों से अपनी गुरुमाता संगीता कापसे से कत्थक नृत्य की गहन प्रशिक्षण ली है। उनकी गुरुमाता ने विभूति की लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे उनके निरंतर परिश्रम का फल बताया।

See also  स्टील प्लांट मुख्यालय नगरनार में ही हो यह निर्णय पूर्ववर्ती BJP सरकार का- कौशिक