रायपुर। धमतरी की कलेक्टर और 2013 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी नम्रता गांधी को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सिविल सर्विस डे के अवसर पर, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। नम्रता गांधी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाली छत्तीसगढ़ की तीसरी IAS अधिकारी हैं। इससे पहले दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी और IAS सौरभ कुमार को यह सम्मान मिल चुका है।

बता दें जनवरी 2024 से धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने भखारा नगर पंचायत में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गंगरेल नहर से सिलघट तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई। गंगरेल नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगर पंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वाटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई गई।

See also  शराब घोटाले में जेल में बंद अरुण पति त्रिपाठी की रिहाई की तारीख तय

इस तरह कलेक्टर नम्रता गांधी की दूरदर्शिता से नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया। इस कार्य की वजह से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। नम्रता गांधी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। मुंबई, महाराष्ट्र की रहने वाली नम्रता गांधी का जन्म 1 फरवरी 1989 को हुआ है। उनके पिता का नाम हेमेंद्र गांधी और माता का नाम मीता गांधी है। उनके पिता का अपना कारोबार है।