रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। पुतकेल के जंगल में हुए IED विस्फोट में गश्त पर निकले दो जवान घायल हो गए हैं।

जवानों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी IED ब्लास्ट हुआ और दो जवान इसकी चपेट में आ गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल जवानों को कैंप लाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

लगातार बढ़ रहे हमले

जनवरी महीने में यह IED विस्फोट की तीसरी घटना है। इससे पहले:

  • 11 जनवरी: बीजापुर के महादेव घाट क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों पर हमला हुआ था, जिसमें एक CRPF जवान घायल हो गया था।
  • 6 जनवरी: जिले के कुटरू इलाके में माओवादियों ने एक वाहन पर IED ब्लास्ट किया था। इस घटना में 8 डीआरजी जवान और वाहन चालक की मौत हो गई थी।
See also  Tiranga Yatra : सीएम साय की अगुवाई में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 1500 मीटर का तिरंगा बनेगा आकर्षण

सुरक्षा बलों की चुनौती

लगातार हो रहे हमलों से यह साफ है कि नक्सली गतिविधियां तेज हो गई हैं। सुरक्षाबलों ने भी इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है। प्रशासन और सुरक्षा बल इन हमलों के मद्देनजर सतर्कता बरत रहे हैं।