Delhi Chunav 2025: दिल्ली में चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि रोजाना कोई ना कोई पार्टी मतदाताओं के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सभी किरायेदारों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं।

केजरीवाल ने नई घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को बिजली और पानी फ्री होने का लाभ नहीं मिल रहा है, इन्हें भी फ्री बिजली और पानी का लाभ मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां लोग यह बात कहते हैं कि हमें अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

मगर हमें फ्री बिजली और फ्री पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है,यह किरायेदारों की शिकायत है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम ऐसी योजना लाएंगे जिसमें किराएदारों को बिजली पानी फ्री मिल सकेगा यह हमारी गारंटी है।

See also  International Women’s Day: नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया Her Circle, जानें क्या है खास