रायपुर। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत अंदाज से कुछ अलग नजर आएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 जनवरी को बस्तर में झंडोत्तोलन नहीं करेंगे। उनकी जगह इस बार वे सरगुजा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बस्तर में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गई है। वहीं, अरुण साव रायगढ़ में और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू कोरबा में तिरंगा फहराएंगे।

आचार संहिता के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस काफी सादगी से आयोजित होगा। कल ही चुनाव आयोग की तरफ से इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। आचार संहिता लागू रहने की वजह से गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के संबोधन से लेकर 26 जनवरी की झांकी तक में इसका असर दिखेगा।

See also  राज्य में आंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश