रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी और हिंसा मामले में जेल में बंद आरोपियों से आज भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रायपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने सरकार पर सतनामी समाज के प्रति दुर्भावना रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटनाएं उसी सोच का परिणाम हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है। महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में आज से जी-20 की बैठक

मुलाकात को चुनावी रणनीति बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनावी रणनीति चिंता वह करें जो 3-3 फेस में चुनाव करवा रहे हैं। हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव, उनका रक्षा महत्वपूर्ण है, ना की चुनाव। मैं देवेंद्र यादव से नहीं मिला हूं। मैं सतनामी समाज के लोगों से मिलकर आया हूं।