Republic Day

रायपुर। Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश भर में उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में झंडारोहण किया। प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोहों में हिस्सा लेकर परेड की सलामी ली और झंडा फहराया।

Republic Day: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराने के साथ भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में झंडा फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Republic Day: दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में झंडा फहराया। उन्होंने दुर्ग पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एसएसबी के जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, आयुक्त सत्यनारायण राठौर और एसपी जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

See also  SSR की विसरा रिपोर्ट : एम्स का दावा, सुशांत की मौत जहर से नहीं हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल

Republic Day: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी ली। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में झंडा फहराया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Republic Day: बिलासपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Republic Day: राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में विभागीय झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला के गुरुकुल परिसर में आयोजित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मुख्य समारोह में झंडारोहण कर परेड की सलामी ली।

See also  5000 से ज्यादा आईएएस अफसरों में छत्तीसगढ़ के सुब्रत साहू भारत के टॉप 50 असरदार ब्यूरोक्रेट्स में हुए शामिल