• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP Crime News » ऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में 4 बैंक अफसरों को किया गया गिरफ्तार, अब तक 72…
Posted inTRP Crime News

ऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में 4 बैंक अफसरों को किया गया गिरफ्तार, अब तक 72…

by Shami ImamJanuary 27, 2025January 27, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में शंकर नगर स्थित उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों पर बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नाॅम्र्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने, बैंक से इनसेंटिव लेने का अपराध दर्ज है। अब तक इस मामले में आरोपियों की संख्या 72 हो गई है।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने सायबर थाना पुलिस को म्यूल अकाउंट खोलने और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत पिछले दिनों 20 से अधिक टीमें बनाकर छत्तीसगढ़ समेत अलग अलग राज्यों में 50 से अधिक स्थानों में छापेमार कार्रवाई की गई थी। टीम ने म्यूल बैंक खाता धारक, ब्रोकर समेत कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया था।

बैंक अधिकारियों की भूमिका हुई उजागर

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बैंक अधिकरियों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस दर्ज कर उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक शाखा, शंकर नगर के चार अधिकारियों को पकड़ा गया।

See also  ACB TRAP : BMO और ASI सहित तीन घूसखोर गिरफ्तार, TA बिल पास कराने व मेडिकल खर्च दिलाने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

गिरफ्तार आरोपी

1 शुभम सिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह उम्र 27 पता मठपारा दुधाधारी मंदिर रोड वार्ड न. 64 टिकरापारा

2 हिमांशु शर्मा पिता शांतनु शर्मा उम्र 26 साल स्थाई पता – वार्ड क्रमांक 10 थाना आरंग

3 सुमित दीक्षित पिता बृज किशोर दीक्षित उम्र 28 पता शंकर नगर श्रीराम नगर फेस 2 म.न. ए 1 थाना खम्हारडीह रायपुर

4 अनुपम शुक्ला पिता अरुण कुमार शुक्ला उम्र 23 पता -प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 02 पटेल पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर

क्या है म्‍यूल अकाउंट ?

म्‍यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते हैं, जो गैरकानूनी गतिविधियों से पैसा हासिल और ट्रांसफर करके अवैध ट्रांजेक्शन का जरिया बनते हैं। म्‍यूल अकाउंट का इस्तेमाल जालसाज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। आजकल, बड़ी संख्या में नकद रखने या इस्तेमाल करने के लिए बहुत सख्त कानून हैं।

Tagged: Arrested, bank officials, mule bank account case, Operation Cyber ​​Shield

Post navigation

Previous UPSC-IIT Bombay से M.Tech करने वाला पार्षद, चाय बेचने वाला Mayor की रेस में
Next नगरीय निकाय 2025: राजधानी के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, देखे पूरी लिस्ट…

Ro no. 13848/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy