Mahakumbh Stampede

प्रयागराज। Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

हालांकि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी भगदड़ से अलग-अलग कुंभ क्षेत्र में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। आइए, जानते हैं कि कुंभ क्षेत्र में कब-कब हुए ऐसे हादसे:

2013 में 42 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 2013 में प्रयागराज कुंभ में हादसा हुआ। ये हादसा इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक फुटब्रिज पर रेलिंग गिरने के बाद भगदड़ मचने से हुआ था। इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 45 लोग जख्मी भी हो गए थे।

हरिद्वार कुंभ में 7 लोगों ने गंवाई जान

इसी तरह साल 2010 में हरिद्वार में कुंभ मेला हो रहा था। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2010 को शाही स्नान के दौरान साधुओं और श्रद्धालुओं के बीच झड़प के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 15 लोग घायल हो गए।

See also  काम की खबरः फ्लाइट पकड़ने से पहले घर भूल गए चार्जर? टेंशन मत लीजिए, अब सीधे बोर्डिंग गेट पर मिलेगी डिलीवरी!

नासिक कुंभ हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया

वहीं 2003 में नासिक कुंभ में भी हादसा हुआ। नासिक में आयोजित कुंभ मेले के दौरान एक भयानक भगदड़ मच गई थी, जिसमें 39 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। इस हादसे में 100 लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना ने लाखों लोगों को झकझोर कर रख दिया था।

1986 में हुई थी सैंकड़ों लोगों की मौत

1986 में हरिद्वार में कुंभ मेला लगा था। यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह, कई राज्यों के सीएम और सांसदों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। इस कारण आम लोगों की भीड़ को तट पर पहुंचने से रोका गया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में भी सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

आजादी के बाद पहली बार 1954 में हुआ था हादसा

वहीं आजादी के बाद पहली बार 1954 में प्रयागराज कुंभ में बड़ा हादसा हुआ था। 3 फरवरी 1954 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान 800 लोगों की जान चली गई थी।

See also  UP में अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हर महीने कमा सकेंगे 8 लाख रूपये, मगर इन शर्तों का करना होगा पालन.. वर्ना हो सकती है जेल…