रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सरकार के मंत्री 13 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे सभी विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कुंभ स्नान का कार्यक्रम तय किया है। संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले सभी मंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। यह स्नान नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद होगा।

See also  CG Politics: देर रात सीएम विष्णुदेव साय से मिले नंदकुमार, मीडिया से बचते रहे कोई जवाब नहीं दिया