रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान के दिनों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। सरकार ने 11, 17 और 20 फरवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। हालांकि, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

See also  Covid 19 से डर कर मेडिकल स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान!