नेशनल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल ट्रेन (08588/08587) का संचालन करने जा रहा है, जिससे महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

यह विशेष ट्रेन रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी और फिर गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संचालन का पूरा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 08588 (विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल)
विशाखापट्टनम से 04 फरवरी 2025 (मंगलवार) को रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 13:55 बजे रायगढ़, 15:00 बजे चांपा, 16:00 बजे बिलासपुर, 18:00 बजे पेंड्रारोड, 18:45 बजे अनूपपुर, 19:35 बजे शहडोल, 20:42 बजे उमरिया और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08587 (गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल)

गोरखपुर से 07 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 15:05 बजे उमरिया, 16:30 बजे शहडोल, 17:20 बजे अनूपपुर, 18:15 बजे पेंड्रारोड, 21:15 बजे बिलासपुर, 22:18 बजे चांपा, 23:23 बजे रायगढ़ और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

See also  राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी पर सावरकर का पोता रंजीत नाराज, कहा- माफी मांगे राहुल, नहीं तो कराएंगे FIR

ट्रेन में उपलब्ध कोचों की जानकारी:

इस ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 03 एसी थ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू और 01 जनरेटर कार शामिल है।

यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला के दौरान आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक जल्दी और सुरक्षित पहुंचने का अवसर मिलेगा।